मनीषा रानी का जीवन परिचय | Manisha Rani Biography in Hindi

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और डांसर जो अपनी फनी वीडियोस के लिए पहचानी जाती है और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली सदस्य। जी हां हम बात कर रहे हैं मनीषा रानी की जो बिहार की रहने वाली हैं।

मनीषा रानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट फनी वीडियोस के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जाने के बाद मनीषा रानी की प्रसिद्धि और अधिक हो गई है क्योंकि वे इस सीजन लोगों द्वारा बहुत अधिक पसंद की जाने वाली सदस्य बन गई। 

नाममनीषा रानी
जन्म तिथि25 मार्च 1994
जन्म स्थानबिहार, मुंगेर जिला
पिता का नामसुरेंद्र प्रसाद सिंह
माता का नामनिर्मला देवी
शिक्षादसवीं (राम लखन सिंह स्कूल, मुंगेर), 11वीं और 12वीं (बीआरएम कॉलेज, मुंगेर), ग्रेजुएशन (आरडी एवं डीजे कॉलेज)
करियरअभिनेत्री, डांसर, कॉमेडियन
सामाजिक मीडियाइंस्टाग्राम: 5 मिलियन+ फॉलोअर, यूट्यूब: 14,00,000+ सब्सक्राइबर
टीवी शोबिग बॉस ओटीटी सीजन 2, गुड़िया रानी सब पर भारी

मनीषा रानी का जन्म प्रारंभिक जीवन

मनीषा रानी का जन्म 25 मार्च 1994 को बिहार राज्य के मुंगेर जिले में हुआ था। उनका जन्म एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरेंद्र प्रसाद सिंह और माता का नाम निर्मला देवी है। जब वह केवल 8 या 9 वर्ष की थी तभी किसी पारिवारिक झगड़े के कारण उनकी मां उन्हें छोड़कर उनकी नानी के पास चली गई और उनकी परवरिश उनके पिताजी द्वारा ही की गई। उनकी तीन बहने भी हैं। 

मनीषा रानी की शिक्षा

मनीषा रानी की आरंभिक शिक्षा मुंगेर के ही स्थानीय स्कूल से प्राप्त हुई इसके बाद उन्होंने दसवीं तक की शिक्षा राम लखन सिंह स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने अपनी 11वीं और 12वीं बीआरएम कॉलेज मुंगेर से पास की। इसके बाद उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स में आरडी एवं डीजे कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। 

मनीषा रानी का करियर

मनीषा रानी बचपन से ही अभिनेत्री और डांसर बनना चाहती थी लेकिन अपने परिवारिक माहौल के चलते उनका आरंभिक जीवन बहुत मुश्किलों भरा रहा। बचपन में ही उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गई और उन्हें और उनकी बहनों को उनके पिताजी ने ही पाला। वे और उनकी बड़ी बहन घर का काम और खाना बनाती थी। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद मनीषा रानी अपना करियर बनाने के लिए कोलकाता जाना चाहती थी लेकिन उनके पिता ने उन्हें कोलकाता जाने से मना कर दिया कुछ समय बाद मनीषा रानी अपने घर में बताए बिना ही कोलकाता चली गई।

लेकिन उनके पास पैसे बिल्कुल भी नहीं थी जिसके कारण उन्होंने बच्चों को डांस सिखाना और वेटर का काम करना शुरू कर दिया। वे वहां पर अपने डांस ग्रुप के साथ अलग-अलग जगह पर डांस किया करती थी लेकिन एक बार जब उन्हें किसी गांव में डांस करने के लिए भेजा गया तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद थक हारकर वह आप वापस अपने घर मुंगेर आ गई। 

अपने घर वापस आने के बाद उन्होंने अपनी वीडियोस को टिकटोक पर डालना शुरू कर दिया लेकिन कुछ समय बाद ही टिकटोक बैन हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी वीडियोस इंस्टाग्राम पर डालनी शुरू कर दी। आज उनकी इंस्टाग्राम पर लगभग 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं। मनीषा रानी अपनी भाषा बिहारी और भोजपुरी में कॉमेडी वीडियो बनाती हैं।  वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाती है जिस पर उनके लगभग 1400000 से अधिक स्क्राइबर है। 

साल 2019 में उन्हें टीवी शो गुड़िया रानी सब पर भारी में काम करने का मौका मिला लेकिन उसी समय करो ना आ गया और उनका या मौका भी छिन गया। साल 2010 में उन्हें बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जाने का मौका मिला और इस सीजन में लोगों द्वारा उन्हें बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है और भी काफी अच्छा गेम भी खेल रही हैं। 

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने मनीषा रानी के जीवन के बारे में जाना कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया लेकिन अंत में वह एक सफल अभिनेत्री बनकर उभरी और अभी वह अभी वह बिग बॉस होती थी सीजन टू में दिखाई दे रही है।  अगर आप मनीषा रानी के बारे में कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं या अपने विचार लिखना चाहते तो आप कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं।  आशा करते हैं आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। 

अधिक पढ़ें:

Leave a Comment