मनोज तिवारी का जीवन परिचय | Manoj Tiwari Biography in Hindi

भारत में अनेक अभिनेता ऐसे है जो राजनीति में चले जाते हैं। आज हम ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अभिनय को छोड़कर राजनीति के रास्ते को चुना। हम बात कर रहे हैं मनोज तिवारी के बारे में जिन्होंने अपने जीवन में अभिनेता से लेकर राजनेता तक का सफ़र तय किया है। आज के इस लेख में हम आपको मनोज तिवारी से जुड़ी बहुत सारी चीजों के बारे में बताने वाले हैं। 

पूरा नाममनोज तिवारी
पेशाअभिनेता, राजनेता
जन्म तिथि1 फ़रवरी 1971
जन्म स्थानकबीर चौरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
धर्महिंदू
शिक्षास्नातक (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी)
परिवारपत्नी, दो बेटियाँ
पहली पत्नीरानी तिवारी
दूसरी पत्नीसुरभि तिवारी
बेटी(बच्चे)दो (पहली पत्नी के साथ एक, दूसरी पत्नी के साथ एक)
करियरअभिनेता, राजनेता
पार्टीसमाजवादी पार्टी (2009), भारतीय जनता पार्टी (2013-वर्तमान)
प्रमुख फिल्मेंससुरा बड़ा पैसा वाला, दारोगा बाबू आई लव यू, बंधन टूटे ना, और अन्य
प्रमुख कार्यक्रमबिग बॉस सीजन 4

मनोज तिवारी का जन्म (Birth)

मनोज तिवारी एक अभिनेता और राजनेता हैं जिन्होंने अभिनेता से लेकर राजनेता तक का सफ़र तय किया है। मनोज तिवारी का जन्म 1 फ़रवरी 1971 को कबीर चौरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। मनोज जी हिंदू धर्म से संबंध रखने हैं।

मनोज तिवारी की शिक्षा (Education)

मनोज तिवारी जी ने अपनी आरंभिक शिक्षा श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय से प्राप्त की थी। इसके अलावा उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से प्राप्त की थी। मनोज तिवारी जी राजनीति में आने से पहले एक अभिनेता थे जो बिग बॉस सीजन 4 में भी दिखाई दिए थे।

मनोज तिवारी का परिवार (Family)

मनोज तिवारी जी एक संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनकी माता का नाम श्रीमती ललिता कुंवर और पिता का नाम स्वर्गीय श्री चंद्रदेव तिवारी जी हैं। मनोज जी की शादी हो चुकी है और उनकी दो बेटी भी है। उनकी पहली पत्नी का नाम रानी तिवारी जिनको मनोज जी ने 2012 में तलाक दे दिया था। बाद में उन्होंने सुरभि जी से शादी कर दी जिससे उन्हें एक बेटी हुई जिसका जन्म 30 दिसंबर 2020 को हुआ।

मनोज तिवारी का कैरियर(Career)

मनोज तिवारी जी राजनीति में आने से पहले एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता थे। उनके अभिनय की झलक आप 2003 में आई फिल्म “ससुरा बहुत पैसे वाला” में देख सकते है। अपने अभिनय को छोड़कर उन्होंने 2009 में राजनीति में अपने कदम रख दिए। यहां पर उनके राजनीतिक करियर के बारे में कुछ तथ्य दिए गए हैं:

  • 2009: मनोज जी ने समाजवादी पार्टी को उम्मीदवार के रुप में शामिल होना। इसके बाद उन्होंने शिवसेना पर टिप्पणी की जिससे मुंबई में उनके घर के सामने लोगों ने विरोध किया और उनकी टिप्पणी का खंडन किया।
  • 2011: उन्होंने बाबा रामदेव की भुख हड़ताल का समर्थन किया और अन्ना हजारे की गिरफ्तारी का भी विरोध किया।
  • 2013: मनोज जी बीजेपी / भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
  • 2014: उन्होंने उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव जीता।
  • 2017: मनोज तिवारी जी ने एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया।

मनोज तिवारी की फिल्म (Movies)

मनोज जी ने अपने अभिनय करियर में बहुत सारी फिल्मों में काम किया है जिनमें से कुछ नीचे दी गई:

  • ससुरा बड़ा पैसा वाला
  • दारोगा बाबू आई लव यू
  • बंधन टूटे ना
  • कब अइबू अंगनवा हमार
  • ऐ भऊजी के सिस्टर
  • औरत खिलौना नहीं

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में हमने मनोज तिवारी जी के जीवन और उनके कैरियर के बारे में पढ़ा। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप मनोज तिवारी जी के बारे में कुछ भी विचार देना चाहते है तो आप कमेंट सेक्शन में दे सकते है।

अधिक पढ़ें:

Leave a Comment