नीतू बिष्ट का जीवन परिचय | Neetu Bisht biography in Hindi

आजकल हर युवा अपना ज्यादा से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बीता रहा है जिसकी वजह से अनेक लोग सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बन रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं युवा मॉडल ,सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और अभिनेत्री नीतू बिष्ट के बारे में जो आजकल सोशल मीडिया वीडियोस के कारण काफी चर्चाओं में रहती हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे किस तरह से नीतू बिष्ट जी ने अपने करियर की शुरुआत की और किस प्रकार वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनी। 

जन्म तिथि16 दिसंबर 1997
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
पालन-पोषण शहरदिल्ली
पिता का नामनहीं उपलब्ध
माता का नामनहीं उपलब्ध
बड़ी बहन का नामपूनम बिष्ट
शिक्षाडॉ राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय, दिल्ली
डिल्ली के कॉलेज से ग्रेजुएशन
शादीलक्षण अर्जुन रावत के साथ, 28 फरवरी 2023

नीतू बिष्ट  का जन्म और शिक्षा 

नीतू बिष्ट का जन्म 16 दिसंबर 1997 को दिल्ली भारत में हुआ था। उनका पालन पोषण दिल्ली में ही हुआ। जब वह 11 वर्ष की थी तब उनके पिता का निधन हो गया था और उनका पालन पोषण उनकी माताजी ने ही किया।  उनकी बड़ी बहन का नाम पूनम बिष्ट है।

उन्होंने 28 फरवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड लक्षण अर्जुन रावत से शादी की है जो एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और क्रिकेटर भी हैं। अर्जुन जी एक राइट हैंडेड बल्लेबाज हैं। उनकी ऊंचाई लगभग 5 फुट 4 इंच है। साल 2023 में नीतू जी की उम्र 26 वर्ष है। 

उन्होने अपनी आरंभिक शिक्षा डॉ राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली के ही एक कॉलेज से प्राप्त की। इन्हें बचपन से ही अभिनय करने का शौक रहा है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की है। 

नीतू बिष्ट का सोशल मीडिया करियर

नीतू बिष्ट ने आरंभ में अपनी बड़ी बहन पूनम के साथ मिलकर एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की स्थापना की थी जो पूरी तरह फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया करियर की शुरुआत टिक टॉक से की जहां उन्होंने अनेक फॉलोअर्स कमाए लेकिन कुछ समय बाद ही भारत में टिक टोक को बेन कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम ज्वाइन कर लिया और वहां पर रील बनाने शुरू कर दिए। नीतू जी को टिक टॉक से ज्यादा सफलता इंस्टाग्राम से मिली।

 नीतू बिष्ट के अभी साल 2023 में 3.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के साथ साथ ही यूट्यूब पर भी वीडियोस बनाना शुरू कर दिया था और आज उनके यूट्यूब पर लगभग 19 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। नीतू जी ज्यादातर शॉर्ट्स वीडियोस बनाती है जिनकी वजह से वो बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। 

अब नीतू जी अनेक कपड़ों, खेल और स्किन केयर कंपनियों के साथ काम करती हैं और उन्हें प्रमोट करती हैं। वो आज के युग की उभरती हुई फैशन मॉडल भी हैं। वो ज्यादातर परिवारिक और कपल वीडियोज बनाती है। 

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने नीतू बिष्ट जी के सोशल मीडिया करियर और उनके जीवन के बारे में पढ़ा। आशा है कि आपको नीतू जी के बारे में दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी।यदि आपको भी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरस के बारे में जानना अच्छा लगता है और आप ऐसे किसी ओर इनफ्लुएंसर के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमें कॉमेंट भी कर सकते हैं। 

1 thought on “नीतू बिष्ट का जीवन परिचय | Neetu Bisht biography in Hindi”

Leave a Comment